Vivo T4 और Realme P3 को कड़ी टक्कर देने आया Oppo K13 5G: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और धमाकेदार कीमत के साथ
नई दिल्ली।
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Oppo ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना नया 5G फोन Oppo K13 लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 है। इस रेंज में पहले से मौजूद Vivo T4 और Realme P3 को अब कड़ी टक्कर मिलने वाली है!
Oppo K13 5G भारत में लॉन्च हो गया है और ये स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 जैसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। इस सेगमेंट में ये फोन सीधे मुकाबला करता है Vivo T4 और Realme P3 से। आइए जानते हैं इस नए फोन के फीचर्स, कीमत और तुलना।
Oppo K13 5G की भारत में कीमत
- 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत: ₹17,999
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत: ₹19,999
फोन की पहली सेल 25 अप्रैल से OPPO E-Store और Flipkart पर शुरू होगी। साथ ही ₹1000 का डिस्काउंट और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।
Oppo K13 5G के मुख्य फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.67 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 4 (4nm टेक्नोलॉजी)
- बैटरी: 7000mAh, 80W SUPERVOOC चार्जिंग
- कैमरा: 50MP डुअल रियर कैमरा + 16MP फ्रंट कैमरा
- OS: Android 14 बेस्ड ColorOS 15
- फीचर्स: AI Eraser, Blur, Reflection Remover, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 62% तक चार्ज हो जाता है।
कैमरा और AI फीचर्स
Oppo K13 में 50MP का रियर कैमरा है जिसमें 2MP का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। इसके अलावा इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स मिलते हैं जैसे:
- AI Eraser: अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना
- AI Blur: बैकग्राउंड को स्मूदली ब्लर करना
- Reflection Remover: ग्लास पर दिख रही परछाइयों को hatana
निष्कर्ष
अगर आप ₹18,000 के बजट में एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Oppo K13 5G एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसकी दमदार बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स इसे Vivo T4 और Realme P3 जैसे फोनों से आगे निकालते हैं!
Oppo K13 vs Vivo T4 vs Realme P3: किसमें कितना दम?
फीचर | Oppo K13 5G | Vivo T4 (Expected) | Realme P3 (Expected) |
---|---|---|---|
कीमत | ₹17,999 से शुरू | ₹17,999opp (अनुमानित) | ₹18,499 (अनुमानित) |
डिस्प्ले | 6.67″ AMOLED, 120Hz | 6.72″ IPS LCD, 120Hz | 6.72″ IPS LCD, 120Hz |
प्रोसेसर | Snapdragon 6 Gen 4 (4nm) | Snapdragon 6 Gen 1 | Dimensity 7050 |
बैटरी | 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग | 6000mAh, 44W चार्जिंग | 5000mAh, 67W चार्जिंग |